फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: लापता युवती का शव गोमती नदी में मिला

Thu, 04 Jul 2024 05:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
नईसड़क (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र असंद्रा में एक दिन पहले लापता हुई युवती का शव बुधवार शाम गोमती नदी में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ताकि मौत का कारण स्पष्ट हो सके। घटना के बाद से पूरा परिवार बिलख रहा है।
विज्ञापन


असंद्रा थाना क्षेत्र के ही पूरेब्रह्म देव मजरे सिल्हौर गांव निवासी ननकऊ रावत की पुत्री पिंका (19) मंगलवार की शाम अचानक लापता हो गई थी। परिजनों व ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की मगर पता नहीं चला तो परिजनों ने बुधवार सुबह पुलिस को सूचना दी।

गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस जंगल-झाड़ी के साथ गांव के पास से गुजरी गोमती नदी में भी छानबीन कर रही थी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू किए तो एक जगह पर युवती अकेली जाती हुई दिखी। शाम को अचानक पिंका का शव उसके घर से करीब एक किलो दूर गोमती नदी की जलकुंभी में फंसा मिला। उसकी नाक से खून व खरोंच के निशान थे।
विज्ञापन


सीओ रामसनेहीघाट जटाशंकर मिश्र ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पिंका दो बहनों में सबसे छोटी थी जबकि इकलौता भाई रचित उससे भी छोटा है। असंद्रा के एसएचओ जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पिता ने अभी किसी पर आरोप वाली तहरीर नहीं दी है। प्रथमदृष्टया जांच में युवती द्वारा नदी में कूदने की बात सामने आ रही है। परिवार शोकाकुल है। कारण पता किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें