फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ की स्थिति में पीड़ितों को तुरंत दी जाए राहत : स्वतंत्र देव सिंह

Wed, 03 Jul 2024 04:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
सूरतगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत करमुल्लापुर के नयापुरवा गांव के पास सरयू नदी में लगे जिओ बैग पर
विज्ञापन
जलशक्ति मंत्री ने सरयू नदी में जियो ट्यूब से बनाए गए कटर देखे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को रामनगर तहसील क्षेत्र में सरयू नदी में जियो ट्यूब से बनाए गए कटर और परक्यूपाइन का निरीक्षण किया। बाढ़ के समय यहां कटान रोकने और बांध को बचाने के लिए यह परियोजना पूरी हुई है। मंत्री ने जिओ ट्यूब कटर पर पहुंच उससे होने वाली रोकथाम और बचाव की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने बाढ़ खंड के अफसर से कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी पैसा बर्बाद करने में लगे हो क्या। इस पर अधिशासी अभियंता ने उन्हें पूरी तैयारियां बताईं। मंत्री ने कहा कि यदि अचानक बाढ़ आ जाए तब भी पीड़ितों को तुरंत राहत प्रदान करें। गांव वालों से भी सुझाव लें।
रामनगर तहसील और सूरतगंज ब्लॉक में करीब 42 किलोमीटर लंबे चलहारीघाट गणेशपुर तटबंध कुसौरा गांव के पास काफी संवेदनशील माना जाता है। बाढ़ खंड द्वारा यहां पर छह जिओ पाइप के कटर नदी के अंदर बनाए गए हैं। जबकि नदी की रेत रोकने के लिए परक्यूपाइन का निर्माण किया गया है। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह अफसरों के साथ बांध पर पहुंचे। कुसौरा गांव के पास कटर पर खड़े होकर मंत्री ने नदी की धारा देखी। इस दौरान मंत्री ने जैसे ही तैयारी पूछी तो अधिशासी अभियंता शशिकांत ने मंत्री से बताया कि जियो टाइप से छह कटर नदी के अंदर बनाए गए हैं। ये सभी कटर वन वे सीपेज हैं। इनमें बाहर का पानी अंदर नहीं आ पाएगा जबकि अंदर का पानी बाहर चला जाएगा। नदी की तेज धारा को यह कटर रोकेंगे जिससे कटान रुकेगी और चलहारी गणेशपुर तटबंध भी मजबूत रहेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मौके पर मौजूद सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर प्रभाकर प्रसाद से कहा कि इसकी रोजाना मॉनिटरिंग हो। बाढ़ में जिओ ट्यूब कटर कैसे काम करते हैं इस पर भी निगरानी रखी जाए। मंत्री ने कहा कि कोई भी काम कागजी नहीं होना चाहिए। अधिकारी पिछले अनुभव के आधार पर योजना बना लें।
विज्ञापन

डीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने मंत्री से बताया कि बतनेरा गांव में स्थायी राहत केंद्र का निर्माण चल रहा है। जल्द ही पहले फ्लोर का काम पूरा हो जाएगा। इसमें डेढ़ से 200 परिवार आश्रय ले सकेंगे। इस मौके पर एसपी दिनेश कुमार सिंह, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता डीसी वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, एसडीएम पवन कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी राकेश तिवारी, तहसीलदार महिमा मिश्रा, बीडीओ देवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें