बाराबंकी। लोनीकटरा क्षेत्र के मंझार गांव निवासी शिवकुमार (23) का शव गांव के बाहर एक पेड़ से बंधे फंदे पर लटका मिला है। बुधवार देर रात परिवारीजनों को घटना की जानकारी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी के मुताबिक शिवकुमार के परिवारीजनों का कहना है कि उसने आत्महत्या की है। इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।