बाराबंकी। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों सफदरगंज चौराहे पर बुधवार रात हुए हादसे में साइकिल सवार शिवांश (22) पुत्र राकेश निवासी ग्राम मानपुर डेहुआ थाना जैदपुर की मौत हो गई। शिवांश को अयोध्या हाईवे पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में युवक को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।
उधर मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में ग्राम हलबलपुर निवासी रंजीत (26) बुधवार की रात साइकिल से घर लौट रहा था। कड़ाकापुर गांव के पास किसी चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी जिससे रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिवारीजनों ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई है।