फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। घुंघटेर क्षेत्र में एक युवक का शव सोमवार को गांव के बाहर पेड़ में बंधे फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

यह घटना क्षेत्र के बजगहनी में हुई। गांव निवासी गोविंद (26) पुत्र शुभकरन रावत का शव सोमवार सुबह घर से दूसरे एक पेड़ में फांसी के फंदे से लटका मिला। सुबह खेत गए ग्रामीणों ने शत्त को देखा और गोविंद के परिवारीजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ लग गई। घंघुटेर प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। परिवारीजनों ने कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें