फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मिला युवक का कंकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बदोसराय क्षेत्र में एक नर कंकाल सोमवार को तालाब में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कपड़ों में मिले एक आधार कार्ड से कंकाल एक युवक का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

यह घटना बदोसराय के पीठापुर गांव की है। गांव के पश्चिम स्थित तालाब को महेश ने पट्टे पर लिया है। सोमवार को वह तालाब की सफाई कराने पहुंचा तो एक नर कंकाल बरामद हुआ है। इस जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक ने मौके की छानबीन के बाद नर कंकाल को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा। बताया कि नर कंकाल पर मिले कपड़ों से आधार कार्ड, आयुष्मान योजना का कार्ड तथा तीन सौ रूपये मिले हैं। आधार कार्ड में 35 वर्षीय उत्तम कुमार निवासी ग्राम डूडी थाना सफदरगंज दर्ज था। साथ में उत्तम की मां शीला देवी का भी आधार कार्ड बरामद हुआ है। उत्तम के परिवारीजन मौके पर पहुंचे और बताया कि वह करीब दो माह से लापता था। थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तालाब में एक युवक का कंकाल बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें