बाराबंकी। सफदरगंज पुलिस ने सोमवार को दो अपराधियों को गिरफ्तार कर चोरी की दो बाइक व दो तमंचे बरामद किए हैं। ग्राम सराय कायस्थान से पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजय कुमार वर्मा निवासी बिबियापुर थाना कोठी व जहीर निवासी मोहल्ला रसूलपुर थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई। दोनों के कब्जे से चोरी की दो बाइक व दो तमंचे बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बाइक चोरी कर उन्हें बेचने की बात स्वीकार की।