बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में चैरारी नदी में रविवार को नहाने के दौरान डूबे तीनों युवकों के शव दूसरे दूसरे दिन मिल गए। गोताखोरों ने सोमवार सुबह युवकों के शव नदी से निकाले। शव मिलने के बाद युवकों के परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
ग्राम छेदा निवासी आशीष कुमार, इसराइल व सुरेन्द्र कुमार पास की चैरारी नदी में रविवार को नहाने के डूब गए थे। सूचना पर स्थानीय गोताखोरों व पीएसी के जवानों ने तलाश शुरू की। रविवार देर शाम तक युवकों का पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह आशीष का शव 17 घंटे बाद भगवंता नील मतना घाट के पास उतराता मिला। कुछ देर बाद तुर्कोली घाट पुल के पास सुरेंद्र कुमार और दोपहर को इसराइल का भी शव ग्रामीणों ने झाडियों में फंसा हुआ देखा। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने तीनों युवकों के शव बाहर निकाले और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर शव मिलने की सूचना पर युवकों के परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीण की भीड़ जमा थी। एसओ मनोज शर्मा ने बताया कि तीनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।