बाराबंकी। असंद्रा क्षेत्र में एक युवक का सिर विहीन शव मिला। सूचना पर एएसपी और सीओ में मौके पर पहुंचकर छानबीन की। कटे शव की पुलिस तलाश कर रही है। माना जा रहा है कि अन्यत्र हत्या करने के बाद धड़ को वहां फेंका गया।
यह घटना असंद्रा क्षेत्र के बाकरगंज में हुई। गांव के बाहर रमतला तालाब के पास झाड़ियों में गुरुवार दोपहर बाद सिर कटा शव होने की जानकारी ग्रामीणों को हुई। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। असंद्रा पुलिस के साथ एएसपी मनोज पांडेय और सीओ रामसनेहीघाट ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। कटे हुए सिर के बारे में जानकारी नहीं हो सकी। मौके पर एकत्र ग्रामीणों से मृतक की पहचान भी हो पाई। एएसपी ने बताया कि कटा हुआ धड़ 30 वर्षीय युवक का है। युवक शरीर पर केयवल बनियान थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ जांच की जा रही है।