बाराबंकी। सीतापुर जनपद के एक युवक का शव नहर में मिला। युवक की गुमशुदगी सीतापुर के सदर थाने में दर्ज है। पुलिस के मुताबिक सीतापुर के थाना सदर क्षेत्र निवासी ठाकुर प्रसाद (30) का शव सोमवार देर रात बड्डूपुर क्षेत्र के भगौलीतीरथ के नजदीक शारदा नहरमें फंसी मिली। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने नहर से शव को निकाला। मृतक के साले सुशील ने बताया कि ठाकुर प्रसाद 25 जून को हुसैनपुर में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। उसके बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास गांवों तलाश की लेकिन पता नहीं लगा। 27 जून को थाना सदर में गुमशुदगी दर्ज कर गई। सोमवार सुबह थाना सदर से शारदा नहर में एक शव दिखने की जानकारी परिजनों को मिली। उन्होंने मौके पर पहुंच शव की पहचान की। भगौली चौकी प्रभारी अभिषेक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।