बाराबंकी। चार दिन से लापता एक वृद्ध महिला का शव शारदा सहायक डबल नहर में मिला है। सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस के मुताबिक मसौली क्षेत्र के ग्राम मसूदामऊ निवासी धीरजा देवी (75) पत्नी चौहान चार दिन पूर्व लापता हो गयी थी। काफी तलाश के बाद भी धीरजा का पता न चलने पर पुत्र बंशीलाल ने शुक्रवार को थाना मसौली में तहरीर दी। मंगलवार सुबह 10 बजे शारदा सहायक नहर में एक शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकाला। मृतका की शिनाख्त धीरजा देवी के रूप में हुई है। उपनिरीक्षक राजेश पटेल के मुताबिक परिवारीजनों ने बताया कि धीरजा कैंसर से पीड़ित होने के साथ मानसिक रूप से बीमार थी।