बाराबंकी। फतेहपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर गुरुवार रात एक अधेड़ का शव मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। जीआरपी छानबीन कर रही है।
प्लेटफार्म नंबर एक के पास पड़े शव की सूचना मिलने पर जीआरपी ने छानबीन की। करीब 50 वर्षीय व्यक्ति की पहचान नहीं हो की। आशंका है कि अधेड़ ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। वह सफेद हाफ स्वेटर, चेकदार शर्ट व काली पैंट पहने था। जानकारी पर यात्रियों और नागरिकों का जमावड़ा हो गया। पुलिस को मृतक के पास से कोई ऐसी वस्तु नहीं मिली जिससे उसकी पहचान हो सके। स्थानीय लोग भी उसे पहचान नहीं सके। सीतापुर जीआरपी प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि शिनाख्त के लिए शव सीतापुर पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है।