फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए, बीएससी व बीकाम की परीक्षाएं आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की बीए, बीएससी व बीकाम की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो रही हैं। इसके लिए जिले में 46 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 52 डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षा से पूर्व शुक्रवार को कॉलेजों में सीटिंग प्लान व अन्य तैयारियां पूरी की गईं।
विज्ञापन

यह परीक्षा तीन पालियों में होगी। पहली पाली में बीए, बीएससी व बीकाम तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राएं सुबह सात बजे तक 10 बजे तक, दूसरी पाली में प्रथम वर्ष के विद्यार्थी अपराह्न साढ़े 11 बजे से डेढ़ बजे तक तथा तीसरी पाली में द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राएं तीन बजे से छह बजे तक परीक्षा देंगे। विश्वविद्यालय ने नकल विहीन परीक्षा कराने के इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होने वाली परीक्षा के लिए केंद्रो पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पहली बार महिला फ्लाइंग स्क्वायड के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी पर परीक्षा पर नजर रखेंगे। जिले के जनेस्मा व रामनगर पीजी कॉलेज को नोडल केंद्र बनाया गया है। जनेस्मा में 33 व रामनगर में 13 परीक्षा केंद्रों की उत्तर पुस्तिकाएं जमा की जाएंगी। जनेस्मा प्राचार्य डॉ. आर एस यादव ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें