फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झील में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। एक युवक का शव झील में बरामद हुआ है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक देवा क्षेत्र के अलीपुर गांव में सड़क किनारे स्थित झील में शनिवार को एक शव देख गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकला। आसपास के लोगों से उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष होगी। वह आसमानी टी शर्ट व जींस और जूते पहने था। उसके पास एक पर्स मिला है जिसमें एक दवाई का पर्चा और एक टेबलेट मिली।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। माती चौकी प्रभारी धर्मेंद्र का कहना है कि युवक की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो सकेगा। शव तीन-चार दिन पुराना लग रहा है। उधर लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर चिलौकी मोड़ के निकट एक ढाबे के सामने करीब 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें