फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: बंद घर में फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव, दोनों परिवारों ने नहीं दी तहरीर; पुलिस कर रही जांच

Fri, 27 Feb 2026 07:52 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में बंद घर में युवक-युवती के शव फंदे से लटके मिले। दोनों परिवारों ने तहरीर नहीं दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में शुक्रवार सुबह बंद पड़े एक मकान के परिसर में लगे अमरूद के पेड़ से युवक-युवती के शव दुपट्टे से बने फंदे में लटके मिले। ग्रामीणों के अनुसार अमरूद का पेड़ झुका हुआ था और दोनों के पैर जमीन को छू रहे थे। इससे मामला संदिग्ध लग रहा है। ग्रामीणों की भीड़ के बीच पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना प्रथमदृष्टया आत्महत्या बताई जा रही है, मगर मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


घटना मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के लालपुर करौता गांव की है। गांव में बंद पड़ी राइस मिल के पीछे मारूफ का मकान है। वह पिछले लगभग 20 वर्षों से परिवार सहित शहर में रह रहे हैं। सुबह करीब 10 बजे एक ग्रामीण ने मकान के भीतर अमरूद के पेड़ की डाल से युवक और युवती के शव लटके देखे तो शोर मचाया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। 
 

एक दिन पहले से लापता था

मृतकों की पहचान दसवंतपुर गांव निवासी हसनैन (22) लालपुर गांव निवासी सीबा (20) के रूप में हुई है। दोनों गुरुवार शाम करीब 04 बजे से घर से लापता थे। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और युवती के परिजन इस रिश्ते के पक्ष में नहीं थे। 

हालांकि दोनों परिवारों ने एक-दूसरे पर किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि फोरेंसिक साक्ष्य व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

कराया जा रहा था झाड़-फूंक

परिजनों का कहना है कि युवक व युवती कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। उनका झाड़-फूंक कराया जा रहा था, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसे भी जांच के दायरे में रखा गया है।

आठ भाई बहनों में सबसे बड़ी थी सीबा

मृतका सीबा पांच भाइयों और तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। वहीं हसनैन चार भाइयों और तीन बहनों में चौथे नंबर पर था। परिजनों ने पहले मृतका की उम्र 17 साल बताई, हालांकि सीओ जगत कनौजिया ने 20 साल उम्र कही।

मकान के अंदर कैसे पहुंचे...बड़ा सवाल

युवक व युवती के शव एक ही दुपट्टे के दो टुकड़ों से बने फंदों में एक ही डाल से निकली दो टहनियों में लटके थे। चारों तरफ ऊंची ऊंची दीवारों के अंदर प्रेमी युगल कैसे पहुंचे। मुख्य दरवाजा में कुंडी लगी होने की जांच पुलिस कर रही है। एसएचओ ने बताया कि मकान में एक शौचालय बना है। संभावना है कि दोनों इसी से अंदर गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें