फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: तालाब और नहर में मिले दो युवकों के शव

Tue, 09 Sep 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकैतनगर/जैदपुर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सोमवार को दो युवकों की मौत तालाब और नहर में डूबने से हो गई। उनके शव पानी में उतराते मिले। टिकैतनगर में तीन दिन से लापता युवक का शव तालाब में जबकि जैदपुर क्षेत्र में युवक का शव नहर में मिला। पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

टिकैतनगर के धधवारा मोहल्ले निवासी गंगाराम सोनी के पुत्र नितिन सोनी (36) तीन दिन से लापता था। परिजनों ने रविवार को थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। सोमवार सुबह कस्बे के तालाब में लापता युवक नितिन सोनी का शव उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा और नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।
परिजनों ने बताया कि नितिन लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझने के कारण परेशान रहता था। युवक की मौत से पत्नी रेनू और दोनों छोटे बेटों विनायक (9) व कार्तिक (5) का रो-रोकर बुरा हाल है। टिकैतनगर एसएचओ जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि मृतक का कुछ दिन पहले हार्निया व हाइड्रोसील का ऑपरेशन भी हुआ था। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी।
विज्ञापन

वहीं, जैदपुर के रामपुर मजरे पाटमऊ निवासी कृष्णचंद्र उर्फ बुलबुल (30) का शव गांव के पास नहर में मिला। पुलिस को नहर की सीढि़यों पर शराब की बोतल भी मिलीं। ग्रामीणों का कहना है कि युवक अविवाहित होने के साथ ही शराब का लती था। जैदपुर के एसएचओ संतोष सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का लग रहा है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें