फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: फंदे से लटके मिले दो युवकों के शव

Tue, 22 Jul 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अलग-अलग जगहों पर दो युवकों के शव फंदे से लटके मिले। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस दोनों मामलों को आत्महत्या मान रही है। पहली घटना कुर्सी थाना क्षेत्र में हुई। दरावां निवासी राम विलास रावत (40) अविवाहित थे। करीब दस वर्ष पहले ही उनके माता-पिता का देहांत हो जाने के बाद से वह अपने कमरे में सोते थे लेकिन भोजन भतीजों के यहां करते थे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह रामविलास कमरे में नहीं मिले तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। कुछ ही देर बाद गांव के बाहर बबूल के पेड़ पर गमछे से बने फंदे से उनका शव लटकता मिला। एसएचओ कुर्सी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि युवक शराब का आदी था। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। वहींं, दरियाबाद थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में मंगल कुमार (32) ने फंदे से लटक कर जान दे दी। पत्नी सुमरिता के अनुसार वह रविवार देर शाम अपने कमरे में गए थे। काफी देर तक बाहर न आने पर दरवाजा खोलकर देखा तो उनका शव फंदे से लटका मिला। मृतक के तीन बच्चे व पत्नी सुमरिता का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें