बाराबंकी। चोरी का सरकारी राशन बरामद कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष मोहम्मदपुर खाला मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी रामवीर सिंह निवासी ग्राम बैरानामऊ मजरे छावनी को उसके गांव से मंगलवार देर रात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर प्रधान पति के घर से छह बोरी चावल व चार बोरी गेहूं व 67 सौ की नगदी तथा स्टाक रजिस्टर बरामद किया है।
एसओ ने कहा कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जो 34 बोरी चावल 47 बोरी गेहूं व विगत वर्षों के स्टाक रजिस्टर चोरी जाने होने का मुकदमा लिखाया गया था, वह झूठा मामला था।
आरोपी द्वारा छह बोरी चावल चार बोरी गेहूं प्रधान के घर पर रख दिया गया था। बाकी 28 बोरी चावल व 45 बोरी गेहूं बेच लिया गया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।