बाराबंकी। जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने मंगलवार को फतेहपुर स्थित महिला पालीटेक्निक, प्राथमिक विद्यालय और दो ब्लॉकों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई अभिलेख सही न मिलने पर लेखाकार और सहायक लेखाकार को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि तथा बीडीओ को चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा एडीओ और डीसी एनआरएलएम को लापरवाही पर कड़ी फटकार लगाई।
डीएम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि भवन तो हैंडओवर हो गया है लेकिन अभी तक स्टॉफ की तैनाती नहीं की जा सकी है। इस पर सीडीओ को प्रक्रिया पूरी कराने के आदेश दिए। इसके बाद फतेहपुर ब्लॉक का निरीक्षण किया। निंदूरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पिपरौली देखा। निंदूरा ब्लॉक के निरीक्षण में कार्यों के भुगतान के लिए ठीक नहीं मिले। इस पर लेखाकार सहजराम और सहायक लेखाकार हरीराम विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने का आदेश दिया। एडीओ पूूजा पांडेय और डीसी एनआरएलएम को चेेतावनी जारी कर जवाब तलब किया है। उनके साथ सीडीओ व अन्य अधिकारी भी थे।