फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में ब्लैक फंगस का मिला पहला मरीज, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। जिले में ब्लैक फंगस का पहला मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। हालांकि अधिकारी ऐसी किसी जानकारी से इंकार कर रहे हैं। वहीं हालत बिगड़ने पर परिवारीजनों ने उसे आननफानन में उपचार के लिए लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

भगौली तीर्थ क्षेत्र के रीवां गांव निवासी पूर्व प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह (82) 17 अप्रैल को जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालत बिगड़ने पर परिवारीजनों ने लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत में सुधार होने और जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद परिवारीजन घर ले आए। लेकिन कुछ दिन बाद फिर से हालत बिगड़ी तो परिवारीजनों ने फिर अस्पताल में भर्ती करा दिया।
चिकित्सकों ने जांच कराई तो जांच रिपोर्ट में ब्लैक फंगस, गैस्टिक अल्सर और आंतों में सड़न की भी पुष्टि हुई। जिस पर उनका उपचार किया जा रहा है। इस बात की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है क्योंकि जिले में इस तरह का यह पहला केस है। सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो संबंधित क्षेत्र के सीएचसी अधीक्षक को जांच कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें