किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए भाकियू सड़क पर उतर गया। मंगलवार को भाकियू के जिलाध्यक्ष राम किशोर पटेल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कि समस्याओं के निस्तारण की मांग की। उसके बाद गन्ना संस्थान में बैठक कर किसानों की समस्याओं पर की चर्चा की गई। बैठक में केसीसी रिनीवल के नाम पर किसानों को दौड़ाने, नहरों की सफाई कर टेल तक पानी पहुंचाने, गदिया रजबहा की खोदाई कराने समेत आदि मुद्दों पर चर्चा की गई।
भाकियू कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उसके बाद गंना संस्थान में पूर्व निर्धारित बैठक आयोजित की। बैठक में बंकी ब्लाक के अध्यक्ष विक्रम सैनी ने गदिया रजबहा के लिए किसानों को 25 वर्ष पूर्व मुआवजा देने के बाद भी आज तक रजबहा की खोदाई न होने से किसानों को सिंचाई का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ज्ञापन देकर किसानों ने गदिया रजबहा से मुस्तफाबाद देशी के पास कुलाबा नंबर 24 से गनौरा होते हुए बरगदहा तक की खोदाई कराने की मांग की है। वहीं, भाकियू के जिलाध्यक्ष राम किशोर पटेल ने किसानों की केसीसी रिनीवल कराने कराने के नाम पर बैंक कर्मी अनावश्यक परेशान करने के लिए कई दिनों तक बैंक के चक्कर लगवाते हैं। जबकि दलाल वहीं काम किसानों से रुपये लेकर एक मिनट में करा देते हैं। नहरों की सफाई करने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग बैठक का अहम मुद्दा बना रहा। बैठक में रामहर्ष वर्मा, लक्ष्मीनारायण, दानिश आलम, संतराम वर्मा, बहादुर सिंह, राजाराम प्रधान, उमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।