हैदरगढ़। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर रविवार की रात करीब साढ़े 11 बजे तेज रफ्तार डीसीएम बाइक सवार को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे घर में जा घुसी। हादसे में महिला सहित दो लोग घायल हुए। गोसूपुर गांव के राम मनोहर के पुत्र विकास (18) बाइक से घर जा रहे थे। लखनऊ की ओर से आई डीसीएम टक्कर मारते हुए खरसतिया गांव के रमेश के घर में घुस गई। वहां लेटी रमेश की पत्नी छोटकी (48) घायल हो गईं। दोनों को सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया है।