फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 25 अप्रैल तक चलेगा भाजपा का अंबेडकर सम्मान अभियान

Thu, 17 Apr 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अनुसूचित जाति के मतदाताओं में पैठ बनाने के लिए भाजपा ने नई कवायद शुरू की है। इसके तहत 20 अप्रैल को जिला स्तर पर अंबेडकर सम्मान संगोष्ठी का आयोजन करने के साथ ही 25 अप्रैल तक अंबेडकर सम्मान कार्यक्रम होगा। इस अभियान के दौरान ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर चर्चा कर इसका फीडबैक भी तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

इसकी तैयारियों को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यालय पर प्रमुख पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। इसमें शामिल मुख्य वक्ता, एमएलसी व जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा बाबा साहेब अंबेडकर के सम्मान में यह अभियान चला रही है। 1937 से 1954 के बीच हुए हर चुनाव में कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर को एक बार भी टिकट नहीं दिया। पंडित नेहरू ने तो उनके खिलाफ चुनाव प्रचार तक किया था। उनके अंतिम संस्कार के लिए जगह तक नहीं दी गई थी।
कहा कि मोदी और योगी सरकारें डॉ. अंबेडकर के सम्मान में अनेक प्रयास कर रही हैं। 25 अप्रैल तक अनुसूचित समाज के लोगों के घर-घर जाकर भाजपा कार्यकर्ता बताएंगे कि भाजपा सरकार ने किस प्रकार अंबेडकर जी के योगदान को याद कर उनका सम्मान किया है। जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य ने बताया कि अंबेडकर सम्मान अभियान की संगोष्ठी 20 अप्रैल को आयोजित की जाएगी, जिसमें पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, एससी-एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया शामिल होंगे। बैठक में गुरुशरण लोधी, शीलरत्न मिहिर, रचना श्रीवास्तव, बृजेश रावत, विजय आनंद बाजपेई, सुशील जायसवाल, रामेश्वरी त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें