फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा चुनावी जोश

Sat, 21 Nov 2026 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
 जीआईसी ऑडिटोरियम में सरदार पटेल जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में जुटी भीड़। संवाद
विज्ञापन
बाराबंकी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के पहुंचने से पहले जीआईसी ऑडिटोरियम कार्यकर्ताओं से पूरी तरह से भर चुका था। करीब 01:40 बजे प्रदेश अध्यक्ष का काफिला पहुंचा तो पंकज चौधरी जिंदाबाद, योगी-मोदी जिंदाबाद के नारों से पंडाल गूंज उठा। भीड़ देख प्रदेश अध्यक्ष भी गदगद हो गए और कार्यकर्ताओं को जाति, धर्म और वर्ग के नाम पर न बंटने की नसीहत देते हुए चुनावी जोश भर दिया।
विज्ञापन



भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जंग बहादुर पटेल पिछले 23 साल से सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन करते चले आ रहे हैं। यह उनका 24वां आयोजन था लेकिन इतना सफल आयोजन पहली बार रहा जिसमें भाजपा ने पूरा सहयोग किया हो। इस दौरान भीड़ भी खूब जुटी और कार्यक्रम भी पूरी तरह से सफल रहा।


कार्यक्रम में जुटी भीड़ ने आयोजक का कद बढ़ाने का काम ही नहीं किया बल्कि उनको टिकट की रेस में भी लाकर खड़ा कर दिया है। अब तक टिकट मांग रहे विवेक सिंह, सतीश चंद्रा, धर्मेंद्र यादव, अरविंद मौर्या, राकेश वर्मा कर्रा से वह पीछे थे लेकिन कार्यक्रम की सफलता ने उन्हें सबसे आगे लाकर खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन



प्रदेश अध्यक्ष ने भी सफल आयोजन के लिए पटेल को अपना आशीर्वाद दिया। वहीं कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरते हुए 2027 की तैयारियां में अभी से जुटने का भी संदेश दिया। देवा से आए विनय ने बताया किसी कार्यक्रम में इतनी भीड़ पहली बार देखने को मिली। विमल वर्मा ने कहा कि काफी समय पहले जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऑडिटोरियम में आए थे, तब इतनी भीड़ दिखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें