फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के बूते भाजपा चुनाव लड़ेगी व जीतेगी भी: शाही

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघटेर (बाराबंकी)। आगामी पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं के बूते पार्टी लड़ेगी व जीतेगी भी। हमें बस केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों की सही जानकारी होनी चाहिए। जिससे हम दूसरों को भी बता सकें। यह बात क्षेत्र के ग्राम दरावां में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर हुई भाजपा की बैठक में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से पहले स्थानीय व ग्राम निकाय को जो वित्तीय स्वीकृति प्राप्त होती थी, मोदी के आने के बाद वह चार गुना हो चुकी है। पीएम मोदी का एकमात्र लक्ष्य है देश के गांव को मजबूत करना, स्वस्थ करना व शिक्षित करना। प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद अंत्योदय के माध्यम से 80 करोड़ लोगों को अनाज मिल रहा है।
वहीं महामारी के दौरान आठ माह निशुल्क अनाज वितरित किया गया। यह इसलिए संभव है कि देश के प्रधानमंत्री मोदी ने असली गरीबी देखी है। केंद्र की सरकार ने उत्तर प्रदेश के करीब पांच लाख परिवारों को किसान सम्मान निधि के माध्यम से मदद करने का कार्य किया है। इस मौके भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेेश श्रीवास्तव, विधायक साकेंद्र वर्मा, शिवदयाल जायसवाल, राजेंद्र पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन

रास्ते में ब्लॉक प्रमुख ने किया स्वागत
दरावां त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की बैठक में शामिल होने जा रहे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का ब्लॉक मुख्यालय के पास ब्लॉक प्रमुख विजय शुक्ला ने कई कार्यकर्ता के साथ फूलमालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर मुनवा महराज, मदन सिंह, सुनील यादव, मिथुन रावत, नितिन मौर्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें