फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बैरीकेडिंग व पेड़ से टकराई बाइकें, दो युवकों की मौत

Thu, 29 Aug 2024 04:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों ने बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं लगाया था। इसी कारण सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दोनों की मौत हुई। मृतकों में एक मऊ जिले का निवासी है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला मऊ के थाना मधुवन के सिंहासन गांव निवासी के अमीर सिंह के पुत्र नीतिश कुमार (30) पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बाइक से लखनऊ की ओर जा रहे थे। थाना क्षेत्र लोनीकटरा में जरौली गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के बाई ओर बैरीकेडिंग से टकरा गई। सिर में गंभीर चोट आने से युवक बेहोश हो गया। मौके पर पहुंची यूपीडा सुरक्षा ने जेब में मिले मोबाइल फोन के आधार पर परिजनों से संपर्क कर घटना की सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस से उसे सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया गया जहां डाॅक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ड्राइव के दौरान युवक हेलमेट नहीं लगाए था। उसने हेलमेट बाइक में टांग रखी थी। वहीं, सतरिख थाना क्षेत्र के मुनक्की का पुरवा गांव निवासी टेसूराम का अविवाहित पुत्र संदीप कुमार (22) बाइक का मैकेनिक था। मंगलवार देर शाम संदीप बाराबंकी-जैदपुर मार्ग पर स्थित अपनी दुकान बंद कर बरसात व तेज हवाओं के बीच बाइक से गांव आ रहा था। इस दौरान गांव के बाहर सड़क पर बरसात के कारण शीशम का एक पेड़ झुक गया था। संदीप हेलमेट नहीं लगाए था। पेड़ से टकरा कर उसके सिर में गंभीर चोट लगी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसने दम ताेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें