फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बाजार में बाइक भी प्रतिबंधित, आज व कल पैदल जाना बेहतर

Sun, 19 Oct 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। धनतेरस और दिवाली पर शनिवार को शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह बदली रही। दिनभर शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति रही। यातायात पुलिस के जवान पूरे दिन व्यवस्था संभालने में जुटे रहे।
विज्ञापन

लैयामंडी, घंटाघर, धरोखर, गल्लामंडी की बाजारों में भीड़ देखते हुए निबलेट तिराहा, सतरिख चौराहा, शहर पुलिस चौकी के पास बैरियर लगाकर वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया। बाजार में दोपहिया और चारपहिया वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह व्यवस्था दीपावली की रात तक जारी रहेगी। देर शाम एसपी अर्पित विजयवर्गीय भी बाजारों में घूमे। शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि ड्रोन कैमरों से बाजारों की निगरानी की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बाजार पैदल ही जाएं, ताकि जाम और अव्यवस्था की स्थिति न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें