फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

Sun, 07 Aug 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
माया टाकीज के निकट नाले में गिरी बाइक को निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
ग्राम झासापुरवा के पास रविवार की रात एक बाइक सवार वनरोज से टकरा गया। बाइक सवार की मौत हो गई जबकि साथ रही पत्नी गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय लोगों ने महिला को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पालपाटन निवासी हरि प्रसाद वर्मा (55) अपनी पत्नी के साथ बाइक से क्षेत्र के बनियानी गांव रिश्तेदारी में गए थे। रविवार की रात करीब नौ बजे बाइक से लौट रहे थे।

फतेहपुर-भगौलीतीर्थ मार्ग पर झासापुरवा गांव के पास हरिप्रसाद वर्मा की बाइक वनरोज से टकरा गई। जिससे बाइक सवार दंपती घायल हो गए। हरि प्रसाद की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को उपचार के लिए स्थानीय निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें