माती (बाराबंकी) सैहारा गांव के पास मंगलवार देर रात एक बाइक सवार युवक ट्रक के पीछे जा घुसा। हादसे के बाद युवक को घायल अवस्था में पड़ा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। माती चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक मामला देवा कोतवाली के ग्राम सैहारा किसान पथ पुल के पास का है। वहां खड़े ट्रक में बाइक सवार जुबीर (25) पुत्र नजीर निवासी गनौरा थाना जहांगीराबाद माती की तरफ से बेहटा जा रहा था। तभी बाइक सवार अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे से जा घुसा। हादसे के बाद पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि ट्रक खड़ा पाया गया है। मौके से ट्रक चालक फरार है। मामले की जांच की जा रही है।