फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हादसों में बाइक सवार की मौत, छह घायल

Sun, 22 Dec 2024 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र मसौली में बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर शनिवार शाम मसौली से लौट रहे बाइक सवार की रोडवेज बस से टक्कर हो गई। बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इसी मार्ग पर अज्ञात वाहन से हुई कार की टक्कर में छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


मसौली थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी सूरज गौतम (20) बाराबंकी से मसौली लौट रहे थे। करसंडा मोड़ के निकट एक कार को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही रोडवेज बस से टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों ओर जाम लग गया। पुलिस ने सूरज को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। बस चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। सूरज ऑटो मिस्त्री थे। इसी वर्ष उनकी शादी होनी थी।

उधर, बिरौली के निकट एक कार में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर हो गई। हादसे के बाद वाहन चला गया। कार सवार छह लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि घायलों का नाम-पता मालूम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें