फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 25 Sep 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवा। देवा-चिनहट मार्ग पर ग्वारी गांव के पास मंगलवार रात कार की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हाे गई। हादसे की सूचना से परिवार में मातम पसरा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

देवा के हाजीहार गांव निवासी विनोद कुमार का पुत्र विकास गौतम (25) लखनऊ के चिनहट क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। पुलिस के अनुसार रात करीब तीन बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। ग्वारी के निकट पीछे से आ रही एक कार ने उसकी बाइक को पीछे से ठोकर मार दी। गंभीर हालात में विकास को पुलिस ने सीएचसी देवा पहुंचाया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। कोतवाल अजय त्रिपाठी ने ने बताया कि टक्कर मारने वाली कार का पता लगाया जा रहा है।
उधर, हादसे में घायल महिला की हिंद मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। पुलिस के अनुसार देवरिया के भाटपरानी निवासी मुस्लिम खान की पत्नी हाजरा निशा (50) को एक दिन पहले किसी बाइक सवार ने टक्कर मार कर जख्मी कर दिया था। गोरखपुर से परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए हिंद मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया था। इलाज केे दौरान बुधवार को उन्होंने दम ताेड़ दिया। पुलिस ने शव का पाेस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें