फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बंदर के खौफ से खड्ड में गिरी बाइक, युवक की मौत एक घायल

Mon, 29 Dec 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के तुलसीपुर बंजर गांव निवासी सतीश राजपूत (28) की रविवार शाम रामनगर इलाके में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने साथी लवकुश मिश्र (19) के साथ रामनगर कोतवाली क्षेत्र के नामीपुर सिरौली गांव स्थित अपनी ससुराल आए थे। वापस सीतापुर लौटते समय महादेवा-सोहई मार्ग पर गजपुरवा गांव के पास अचानक सामने आए बंदर के खौफ से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी।
विज्ञापन

हादसे में बाइक चला रहे सतीश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे लवकुश घायल हो गए। उन्हें केवल मामूली चोट आईं। पुलिस के अनुसार, दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे हादसा जानलेवा साबित हुआ। सूचना मिलते ही सतीश के ससुरालीजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। बताया कि सतीश हरियाणा के पानीपत में निजी कंपनी में नौकरी करते थे और एक दिन पहले ही शनिवार को सीतापुर आए थे।
सतीश चार भाईयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके पिता गोबरे किसान हैं। परिवार में एक मासूम बेटा सत्यम और बेटी राधिका हैं। पत्नी गुड़िया मायके में ही थीं। हादसे की जानकारी के बात रोती बिलखती पत्नी बेहोशी हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें