फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कोहरे में खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sat, 11 Jan 2025 07:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
 अजयनंद (फाइल फोटो)
विज्ञापन
दरियाबाद (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र दरियाबाद में बृहस्पतिवार की देर रात कोहरे के बीच तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में राजमिस्त्री का काम करने वाले युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार टिकैतनगर थाना क्षेत्र के सोनीपुर गांव निवासी अजयनंद (23) राजमिस्त्री का काम करते थे। वह रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के भिटरिया कस्बे में मकान निर्माण का काम कर रहे थे। बृहस्पतिवार की देर रात अजय हिसाब-किताब करके बाइक से घर के लिए निकले थे।

दरियाबाद क्षेत्र के मियागंज पुलिया के पास घने कोहरे के कारण उनकी बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था। इससे सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने परिजनों को खबर दी। मौत की खबर सुनते ही अजय की पत्नी राजवती बेहोश हो गईं। उनका इकलौता पुत्र चार साल का है।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें