फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News : भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा, 2014 से पहले सरकार में बैठे लोग कराते थे दंगा

Thu, 15 Jun 2023 02:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बाराबंकी

सार

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने जनसंघ की स्थापना से लेकर अब तक जो कहा वह पूरा किया। सरकार बनते ही अलगाववादी और देश में विभाजन का कारण बनने वाली अनुच्छेद 370 को कश्मीर से हटाया गया। सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू की।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में दंगे होते थे। सरकार में बैठे लोग दंगे कराते थे। लेकिन 2017 के बाद प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। चौधरी बृहस्पतिवार को लखनऊ रोड स्थित मेयो मेडिकल कॉलेज के सभागार में भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले जीडीपी के मामले में भारत दुनिया में बारहवें स्थान पर था मगर जब प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभाली तो आज भारत पांचवें स्थान पर है। कहा कि देश को आजादी मिलने के बाद कांग्रेस के शासनकाल में ऐसा कुछ नहीं हुआ जिससे देश आगे बढ़ सके। जब देशों को पोलियो की बीमारी से छुटकारा मिल रहा था तो भारत में टीकाकरण शुरू हुआ। लेकिन आपको याद होगा कि जब वैश्विक कोरोना महामारी आई तो हमारे वैज्ञानिकों और सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर जल्द से जल्द टीके का इंतजाम किया और दुनिया के अन्य देशों को भी टीके की आपूर्ति की गई।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने जनसंघ की स्थापना से लेकर अब तक जो कहा वह पूरा किया। सरकार बनते ही अलगाववादी और देश में विभाजन का कारण बनने वाली अनुच्छेद 370 को कश्मीर से हटाया गया। सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू की। अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के मंदिर के निर्माण का सपना साकार हुआ। गरीबों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, सुरक्षा की दिशा में जितना काम हुआ उतना 70 साल में नहीं हुआ। इस मौके पर सांसद उपेंद्र सिंह रावत, विधायक साकेंद्र वर्मा, एमएलसी अंगद सिंह, जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, जिला अध्यक्ष शशांक कुसमेश समेत तमाम कार्यकर्ता व नेता तथा प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें