फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी में भूपेंद्र को मिला पांचवां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) की परीक्षा में प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल कर भूपेंद्र ने जिले का मान बढ़ाया है। ग्रामीण अंचल धामापुर, दरियाबाद निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रुद्रपाल सिंह के बेटे भूपेंद्र सिंह का उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित टीजीटी में हिंदी विषय के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन

इससे पहले भूपेंद्र ने तीन बार नेट व एक बार जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण की है। वर्तमान में वह जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज की हिंदी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रीना सिंह के निर्देशन में पीएचडी कर रहे हैं। टीजीटी में चयन की सूचना पाकर उनके घर बधाई देने लोग पहुंच रहे हैं। बड़े भाई व पूर्व प्रधान जितेंद्र सिंह ने बताया कि बचपन से ही अध्यापन में रुचि के चलते भूपेंद्र ने यह सफलता हासिल की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें