फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हैदरगढ़ की दो बहनें भूमि और भव्या का राष्ट्रीय विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन

Fri, 06 Nov 2026 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। हैदरगढ़ स्थित लालपुर गांव की दो सगी बहनों ने अपनी खेल प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता में स्थान बनाया है। सार्वजनिक इंटर कॉलेज की इन दोनों बहनों की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। कक्षा नौ की छात्रा भूमि शुक्ला जब क्रीज पर उतरती हैं, तो उनके बल्ले से निकलने वाले शॉट अच्छे-अच्छे गेंदबाजों की नींद उड़ा देते हैं। उनकी छोटी बहन और कक्षा आठ की धुरंधर भव्या शुक्ला जब हाथ में गेंद थामती हैं, तो उनकी फिरकी और रफ्तार के आगे बड़े-बड़े सूरमा घुटने टेक देते हैं।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ये दोनों बहनें 15 से 20 नवंबर तक जम्मू-कश्मीर के सर्द मैदानों में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। भूमि और भव्या की ऐतिहासिक सफलता के पीछे खेल शिक्षक नितिन यादव और अवनीश कुमार सिंह की वह सख्त ट्रेनिंग और मेहनत है, जिसने उन्हें तराश कर राष्ट्रीय फलक पर चमका दिया है।
बृहस्पतिवार को यह खबर मिलते ही लालपुर गांव में ढोल-नगाड़े बजने लगे हैं और जश्न का माहौल है। हर कोई इन दोनों होनहार बहनों की सफलता पर इतरा रहा है और दुआ कर रहा है कि ये बेटियां राष्ट्रीय फलक पर तिरंगे के साथ जिले का नाम रोशन करके लौटें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें