फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत : अपहरण व दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष की कठोर कैद

Fri, 06 Nov 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अपहरण व दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो की विशेष अदालत ने करीब आठ साल 11 माह बाद दोषी को 10 वर्ष की कठोर कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उस पर 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। यह धनराशि पीड़िता को दी जाएगी।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अनुसार देवा के एक गांव के निवासी ने पांच दिसंबर 2017 को कोतवाली देवा में तहरीर देकर बताया था कि उनकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री कक्षा आठ की छात्रा है। एक दिसंबर 2017 को वह स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह घर नहीं आई तो तलाश शुरू की।
पता चला कि सीतापुर के थाना रामपुर मथुरा के संधवा गांव निवासी आलोक कुमार श्रीवास्तव पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भाग ले गया है। आलोक उस समय माती इलाके में अपनी मां और भाई के साथ रहता था। बाद में पुलिस ने छात्रा को खोजते हुए आलोक को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोप पत्र अदालत में प्रस्तुत किया। अभियोजन की ओर से पांच गवाहों को पेश किया गया। सुनवाई पूरी करते हुए बृहस्पतिवार को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट श्रीकृष्ण चंद्र सिंह ने आलोक को दोषी पाते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें