फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: प्रायोगिक परीक्षा की तैयारी पर भी बरतें सतर्कता

Thu, 13 Feb 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। गृह विज्ञान केवल पाठ्यक्रम से जुड़ा एक विषय नहीं है। वरन हमारे दैनिक जीवन से जुड़ा एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। पिछले वर्ष एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू होने के बाद से इसमें पूछे जाने वाले प्रश्नों का अनुमान लगाना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो गया है। इसके बावजूद परीक्षार्थियों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्हें पाठ्यक्रम से जुड़े सभी प्रश्नों पर पूरा ध्यान दें और प्रायोगिक परीक्षा की तैयारी पर भी सतर्कता बरतें।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बाराबंकी की गृह विज्ञान शिक्षिका रचना चौधरी ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा में टाई एंड डाई से जुड़े प्रश्न अधिक पूछे जाते हैं। हाई स्कूल की छात्राओं ने इस तकनीक से रुमाल व इंटरमीडिएट की छात्राओं ने चादर तैयार की है। जिसे वह परीक्षक के सामने प्रदर्शित करेंगी। शिक्षिका ने बालिकाओं को इससे संबंधित सभी प्रश्न जैसे इसमें किस प्रांत की रंगाई होती है। कब तैयार की जाती है। इस विधि से क्या क्या और बना सकते है। आदि प्रश्नों को भी जरूर समझना चाहिए। लिखित परीक्षा में होटल मैनेजमेंट, उद्यमिता, व्यापास, कढ़ाई, आदि से संबंधित विषयों को अच्छे से तैयार करके बेहतर नंबर प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें