फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी लहर से बचाव के प्रति करें जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना महामारी की तीसरी लहर से निपटने के लिए बजरंग दल संयोजक मुकेश सिंह कस्बा टिकैतगंज के अशोक विद्या मंदिर परिसर में बैठक की गई। इसमें विहिप के पदाधिकारी भी शामिल हुुए।
विज्ञापन

बजरंग दल के प्रांत संयोजक सुनील सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया की कोरोना वायरस की पहली लहर से कम जागरूकता के अभाव से लोगों तक सही संदेश न पहुंच पाने के कारण दूसरी लहर में लोग ज्यादातर चपेट में आते गए जिसमें हमने कई अपनों को खो दिया।
उन्होंने बताया कि सरकार और डॉक्टरों की मदद में संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी नगर, गांव व जिले तक पहुंचकर लोगों को सैनिटाइजर, साबुन व राहत सामग्री बांटा। तीसरी लहर के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यह दृढ़ संकल्प करें कि संगठन की टोली कई भागों में बंटकर गांव में जाकर लोगों का जागरूक करे।
विज्ञापन

बैठक में कई नए सदस्यों को जोड़कर उन्हें संगठन का कार्यभार दिया गया। इस मौके पर जिला सह मंत्री अनुज दीक्षित, जिला संयोजक अखिलेश प्रताप, हिंदू युवा वाहिनी प्रभारी दीपक यादव, अध्यक्ष उमेश यादव, ललित शाहू, अर्पित, अभय तोमर व छबिराज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें