फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बरेली के बदमाश को भेजा जेल

Sun, 19 Jan 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरतगंज (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर खाला के बिहुरा गांव के पास बैंक के सुपुर्द राइस मिल में बृहस्पतिवार रात गार्ड और किसान को बंधक बनाकर लूटपाट करने के मामले में पकड़े गए बदमाश को जेल भेज दिया गया। हालांकि उससे पूछताछ के आधार पर अन्य बदमाशों की धड़पकड़ के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन


मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बिहुरा चौराहा के पास बैंक द्वारा कब्जे में ली गई सीज राइस मिल में बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे पांच नकाबपोश डकैतों ने धावा बोला था। एक गार्ड व किसान को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटपाट शुरू की थी लेकिन शौच के लिए गए दूसरे गार्ड की सूचना पर पहुंचे गांववालों ने एक बदमाश को दबोच लिया था। बाकी भागने में सफल रहे।

गार्ड दिनेश कनौजिया की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया था। पकड़े गए बदमाश की पहचान बरेली जिले के राजपुर घोटिया थाना अलीगंज निवासी राममिलन के रूप में हुई। शनिवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसएचओ जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बताया कि अन्य बदमाशों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें