फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: डीसीएम छोड़कर भागे तस्कर, 21 मवेशी बरामद

Sun, 19 Jan 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। थाना मसौली पुलिस ने शुक्रवार रात बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर डीसीएम में ठूंस कर भरे गए 21 संरक्षित प्रजाति के मवेशी बरामद किए। पशु तस्कर भाग खड़े हुए। इनकी तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन


मसौली के एसएचओ यशकांत सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब दो बजे बड़ागांव मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान सूचना मिली कि चौधरी पेट्रोल पंप के निकट एक डीसीएम में पशु लदे हुए हैं जो वध के लिए कहीं ले जाए जा रहे हैं।

पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची मगर तब तक डीसीएम में मौजूद लोग भाग चुके थे। पुलिस ने बरामद पशुओं को मसौली गौशाला में पहुंचवा दिया। वाहन के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें