बाराबंकी के मसौली थाना के कुरथरा गांव निवासी मोहित वर्मा (32) की बुधवार सुबह करीब 11 बजे धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उनका शव घर के भीतर खून से लथपथ पड़ा मिला।
पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। हत्या में करीबी का हाथ होने की बात सामने आ रही है।
सीओ रामनगर गरिमा पंत ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। मोहित की पत्नी से पूछताछ की जा रही है।