फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बाराबंकी ने लगातार दूसरी बार जीता स्टेट हॉकी टूर्नामेंट का खिताब

Sun, 10 Dec 2023 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले जा रहे अज़ीज़ अहमद खान मेमोरियल स्टेट वूमेंस हॉकी टूर्नामेंट में शनिवार को फाइनल मुकाबला बाराबंकी टीम ने जीत कर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन



पहला सेमी फाइनल मुक़ाबला साईं सेंटर लखनऊ और लखनऊ स्पोर्ट्स हॉस्टल बी के बीच खेला गया। साईं सेंटर लखनऊ ने एकतरफा मुकाबला 4-0 से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमी फ़ाइनल बाराबंकी ने स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ को एक के मुकाबले दो गोल से हरा दिया और फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला बाराबंकी और साईं सेंटर लखनऊ के बीच खेला गया। दोनो टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। पहले हाफ में कोई टीम गोल नहीं कर सकी।


दूसरे क्वार्टर के अंत में बाराबंकी टीम की खिलाड़ी अंकिता ने शानदार गोल कर दिया जो अंत तक निर्णायक रहा और बाराबंकी ने मैच 1-0 से जीतकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि हॉकी में जिले का इतिहास शानदार रहा है। बाबू केडी सिंह ने जिले का नाम पूरी दुनिया में मशहूर किया। इस मौके पर ओलंपिक संघ के सचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा, हॉकी सचिव मजहर अज़ीज़ खान, साईं कोच राशिद अज़ीज़ खान, दिनेश वैश्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें