फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार एंबुलेंस की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल

Thu, 30 Jul 2026 10:27 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

लोनीकटरा थाना क्षेत्र के त्रिवेदीगंज कट के पास निजी एंबुलेंस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी एंबुलेंस में फंसकर करीब 500 मीटर तक घिसटती चली गई।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे एक सड़क दुर्घटना हुई। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के त्रिवेदीगंज कट के पास निजी एंबुलेंस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


मृतक महिला की पहचान रामावती (65) के रूप में हुई है। उनके पति लक्ष्मीनारायण (70) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पति-पत्नी लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव के निवासी थे। वे बुढनापुर से अपने घर लौट रहे थे। कट के पास तेज रफ्तार एंबुलेंस ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी एंबुलेंस में फंसकर करीब 500 मीटर तक घिसटती चली गई।

पुलिस कार्रवाई और उपचार
सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने रामावती को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल लक्ष्मीनारायण को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें