फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: समर सिंह बनकर जीशान ने युवती को फंसाया, होटल में नोचा जिस्म...जेवर व डेढ़ लाख ठगे; बहन-बहनोई समेत गिरफ्तार

Fri, 11 Jul 2025 08:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

समर सिंह बनकर जीशान ने युवती को फंसाया। फिर उसे होटल में बुलाकर उसका शारीरिक शोषण किया। साथ ही जेवर और डेढ़ लाख रुपये ठगे। मामले में बहन-बहनोई समेत जीशान को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में कोतवाली क्षेत्र से लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां जीशान ने समर सिंह बनकर युवती को फंसाया। इसके बाद ना सिर्फ उसका शारीरिक शोषण किया, बल्कि ठगी भी की। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी और उसके बहन-बहनोई को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रयागराज जबकि उसके बहन-बहनोई लखनऊ के रहने वाले हैं। तीनों पर धोखाधड़ी, धर्मांतरण और शोषण की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, युवती ने आठ जुलाई को तहरीर दी थी। इसमें बताया कि करीब एक साल पहले उसकी एक युवक से बातचीत शुरू हुई थी। कुछ समय बाद दोनों में झगड़ा हो गया। लेकिन, 11 अप्रैल से फिर से बातचीत शुरू हो गई। युवक ने अपना नाम समर सिंह बताया। युवती से शादी करने का वादा किया। एक दिन फोन करके उसे लखनऊ बुलाया। वहां एक होटल में चार-पांच बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

बहला-फुसलाकर सोने के जेवर ठग लिए

शिकायत पर पुलिस ने जांच की तो खुलासा हुआ कि समर सिंह असल में जीशान है। वह प्रयागराज का रहने वाला है। इस साजिश में उसकी बहन शिवली अंसारी और बहनोई नदीम अंसारी भी शामिल थे। दोनों ने भी खुद को हिंदू बताकर पीड़िता से मुलाकात की। इस दौरान बहन ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर सोने के जेवर ठग लिए। जबकि, जीशान ने किस्तों में डेढ़ लाख रुपये ऐंठे।

आरोपियों के मोबाइल भी बरामद कर लिए गए

शहर कोतवाल आरके राणा ने बताया कि पुलिस ने जीशान, शिवली और नदीम अंसारी को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के मोबाइल भी बरामद कर लिए गए हैं। जल्द ही आरोपपत्र तैयार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें