बाराबंकी जिले के लोनीकटरा में मंगलवार सुबह हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। क्षेत्र के गांव ललई खेड़ा के उदयराज (42) अपने रिश्तेदार लखनऊ के थाना गोसाईगंज के गांव निजामपुर के वासुदेव (40) के साथ बाइक से मंगलपुर जा रहे थे।
लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर मंगलपुरवा कट के पास तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से सीएचसी त्रिवेदीगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद भाग रही बोलेरो को ग्रामीणों ने कुछ दूरी पर घेर कर रोक लिया। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रोकर बुरा हाल है। पुलिस मौके पर जांच कर रही है।