फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 10.15 करोड़ से संवरेगी बाराबंकी-सुबेहा रोड

Fri, 29 Nov 2024 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी सुबेहा मार्ग। संवाद
विज्ञापन
बाराबंकी। अमेठी जिले की सीमा से सटे सुबेहा कस्बे से देवीगंज, सिद्धौर, जैदपुर होते हुए बाराबंकी तक आने वाले जिला मार्ग की मरम्मत व नवीनीकरण का काम शुरू है। 10 करोड़ 15 लाख रुपये से बन रही इस सड़क के निर्माण के लिए शासन ने दो करोड़ 55 लाख रुपये आवंटित कर दिए हैं। नए साल में करीब पांच लाख की आबादी का आवागमन सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन


बाराबंकी से सुबेहा तक करीब 50 किमी लंबी सड़क इतनी जर्जर हो गई है कि लोग इससे गुजरने के बजाय दूसरी सड़कों से लंबी दूरी तय करके जाते हैं। करीब 10 साल से सड़क की मरम्मत या फिर नवीनीकरण की मांग हो रही थी। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने इसका सर्वे करने के बाद किमी संख्या नौ से 18 व 23 से 50 तक मरम्मत व नवीनीकरण का कार्य शुरू किया था।

अब तक करीब दो करोड़ 54 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। बजट के अभाव में काम बंद था। अब शासन ने दो करोड़ 55 लाख आवंटित कर दिए हैं। अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राय ने बताया कि आने वाले साल में जिले की एक बड़ी आबादी को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें