फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हाईवे पर कार में लगी आग, सवार बचे

Fri, 29 Nov 2024 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
रामनगर हाईवे पर दहेजिया मोड़ पर जलती हुई कार। संवाद
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। बाराबंकी-रामनगर हाईवे पर दहेजिया मोड़ के निकट बृहस्पतिवार की देर शाम अचानक कार में आग लग गई। कार सवार लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कार में सवार लखनऊ निवासी कृषि वैज्ञानिक डाॅ. विनय कुमार और डाॅ. उमेश श्रावस्ती से लखनऊ के लिए लौट रहे थे। अचानक गाड़ी में धुआं उठने के बाद बाहर निकले लेकिन तभी तेज लपटें उठने लगी थीं। थाना प्रभारी यशकांत सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें