बाराबंकी में फैक्ट्री का कचरा सड़क पर डालने के आरोपों को लेकर रिलायन्स इंडस्ट्रीज के खिलाफ चल रहे मुकदमे में सुनवाई तेज हो गई है। कंपनी की ओर से अदालत में लिखित आपत्ति दाखिल की गई। मामले की अगली सुनवाई 16 फरवरी तय की गई है। पर्यावरण नुकसान के आरोप लगाए गए हैं।
रिलायन्स इंडस्ट्रीज पर फैक्ट्री का कचरा सड़क पर डालने से कई लोगों के घायल होने व गंदगी के विरुद्ध जिला जज की अदालत में चल रहे मुकदमे में सुनवाई तेज हुई है। रिलायन्स इंडस्ट्रीज की ओर से उनके अधिवक्ता रजत गंगवार ने पुनरीक्षण याचिका पर अपनी लिखित आपत्ति जिला सत्र न्यायाधीश के समक्ष दाखिल की।
विज्ञापन
अब मामले में अगली सुनवाई 16 फरवरी होगी। याचिका दाखिल करने वाले शहर के निवासी मनीष मेहरोत्रा के अधिवक्ता रणधीर सिंह सुमन ने आरोप लगाया कि रिलायंस व उनके मालिक पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं।