फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: एसआईआर में बाराबंकी प्रदेश में तीसरे स्थान पर

Fri, 05 Dec 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला प्रशासन ने सहयोग और समन्वय के साथ काम करते हुए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का लक्ष्य साध लिया है। कम समय में जिले की स्थिति प्रदेश स्तर की रैंकिंग में इस कदर सुधरी कि निर्वाचन आयोग ने स्वयं जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के कार्य की सराहना की है। प्रदेश स्तर पर जिले की स्थिति तीसरे नंबर पर आ गई है और अब तक करीब 94 प्रतिशत, यानी 21 लाख से ज्यादा गणना प्रपत्र फीड कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने सत्यापन की तारीख भले ही 11 दिसंबर तक बढ़ाई है, लेकिन जिला प्रशासन ने 4 दिसंबर को ही लक्ष्य मानकर काम पूरा कर लिया है। जिससे अब बचे और अधूरे प्रपत्रों को पूरा कराने में मदद मिलेगी। इस सफलता के लिए डीएम शशांक त्रिपाठी ने काम शुरू होने के दूसरे सप्ताह से ही बीमार, दिव्यांग और कमजोर बीएलओ के साथ सहयोगी कर्मियों की ड्यूटी लगाई थी। वह स्वयं नियमित बूथों का निरीक्षण करते रहे और प्रतिदिन अच्छा काम करने वाले बीएलओ को सम्मानित कर प्रोत्साहित भी किया। उनके साथ अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी निरीक्षण किया और कार्रवाई से ज्यादा काम पर ध्यान दिया गया। जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में 2,695 मतदान स्थलों पर 23 लाख 31 हजार 649 मतदाता हैं, जिनमें से करीब साढ़े 19 लाख मतदाताओं के गणना प्रपत्र आयोग की वेबसाइट पर फीड कराए जा चुके हैं। अवशेष मतदाताओं में मृतक, दूसरे स्थान पर स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाता शामिल हैं। डीएम शशांक त्रिपाठी ने कहा है कि सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने पूरी मेहनत से काम किया है और 11 दिसंबर तक शत-प्रतिशत काम बेहतर तरीके से पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें